दिल्ली

Delhi NCR Weather Today: कहीं तेज हवाएं तो कहीं उमस वाली गर्मी, जानें अप्रैल के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल की शुरुआत तेज हवाओं के साथ होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती है।

Image

दिल्ली में मौसम का हाल

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: मार्च की शुरुआत और अंत कई जगह बारिश और तेज हवाओं के साथ हुआ है। आमतौर पर मार्च के महीने से गर्मी की शुरुआत हो जाती थी, लेकिन इस साल मार्च का मौसम हल्की ठंड, बारिश और हवाओं के कारण सुहावना बना हुआ था। मार्च के अंत में जहां कुछ शहरों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं कुछ शहरों में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बता दें कि मार्च के अंतिम 10 दिनों में गर्मी की शुरुआत होने लगी थी। हालांकि बीच-बीच में बारिश और हवाओं ने गर्मी को तेजी से बढ़ने से रोका हुआ था। लेकिन अंत के पांच दिनों में गर्मी ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए थे। अब, अप्रैल की शुरुआत हो गई है। आइए जानें अप्रैल के पहले दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल...

दिल्ली में मौसम के मिजाज

दिल्ल-एनसीआर में मौसम के मिजाज बदलने लगे हैं। यहां उमस वाली गर्मी की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-नोएडा सहित एनसीआर के कई क्षेत्रों में आने वाले दो दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई थी। दिल्ली सहित कुछ इलाकों में हल्की बौछार तो हुई थी, लेकिन इसका तापमान पर कोई असर नहीं हुआ था। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 27 से 85 रहा, जो शनिवार की तुलना में कम था। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज यानी 1 अप्रैल को दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में तेज हवाओं के चलने का अनुमान लगाया है। बताया जा रहा है कि यहां 30 से 40 प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 34 रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो तेज हवाओं और बादल छाए रहने का ये सिलसिला 6 अप्रैल तक जारी रहेगा।

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोनों शहरों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। तापमान की बात करें तो AccuWeather के अनुसार, नोएडा का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस है। वहीं गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान भी 20 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री है। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 32 डिग्री है। फरीदाबाद में न्यूनतम 20 और अधिकतम 32 डिग्री है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article