Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: मार्च के अंत से ही गर्मी की शुरुआत हो गई थी। दिन प्रतिदिन शहर का तापमान है की बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान कम होने की और गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। वहीं कई शहरों में तो गर्मी का कहर बरसने लगा है। इन क्षेत्रों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है। अप्रैल शुरू हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है और गर्मी के मौसम ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भी गर्मी के लिए तैयार हो जाना चाहिए। क्योंकि आने वाले दिनों में दिल्ली में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आने वाला है। बताया जा रहा है कि शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमशः 4 और 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है।
दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज का मौसम साफ रहेगा, तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की गति 25 से 35 किमी प्रतिघंटा हो सकती है। तापमान के बारे में बात करें तो आज शहर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। वहीं शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 35.1 डिग्री दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में इसके बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
इस दिन से बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 8 और 9 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। शहर का तापमान 37-38 डिग्री जाने की संभावना है। 10 अप्रैल से गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। 10 से 12 अप्रैल को शहर में गर्मी बढ़ जाएगी और इस दौरान तापमान 39 डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 तक जा सकता है। इसके अलावा एक रिपोर्ट के अनुसार 20 अप्रैल से लू के शुरू होने की संभावना है। हाल ही में जारी के मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साल हीटवेव अन्य सालों की तुलना में अधिक दिन तक रहेगी। हीटवेव की सामान्य अवधि 4 से 8 दिन की होती है लेकिन इस साल कई शहरों में 10 से 20 दिन तक हीटवेव की आशंका है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
