दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 24-AUG-2025: दिल्लीवाले छाता रखें तैयार, आज भी गरज-चमक के साथ होगी जोरदार बारिश, एनसीआर में भी अलर्ट जारी

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-AUG-2025 नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: शनिवार शाम हुई जोरदार बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में रविवार की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत आस-पास के क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि रविवार और सोमवार दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होगी।

Image

दिल्ली-एनसीआर का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-AUG-2025: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम जमकर हुई बारिश से मौसम सुहावना और ठंडा बना हुआ है। शाम में शुरू हुई बारिश कई स्थानों पर रात करीब 10 बजे तक होती रही। वर्षा के कारण शहर के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। कल की तुलना में आज शहर के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आई। भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित नजर आई तो वहीं कई स्थानों पर जलजमाव की समस्या देखने को मिली। इस बीच मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आज यानी रविवार को भी शहर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया। चलिए अब आपको बतातें है कि दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के समय शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। दोपहर के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है तो वहीं शाम और रात के समय कहीं-कहीं बारिश की बौछार होगी। इसका अर्थ यह है कि आज दिल्ली में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा और उमस से लोगों को राहत मिलेगी। शहर के तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्र की बात करें तो शनिवार शाम गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश हुई। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आज गाजियाबाद और नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है। बात करें गुरुग्राम और फरीदाबाद की तो यहां भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शहर के अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।

दिल्ली में कल कैसा रहा मौसम

दिल्ली में शनिवार को सुबह तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे। दोपहर करीब 1.30 बजे शहर के कई हिस्सों में कुछ मिनटों की तेज बारिश हुई, जिससे उमस वाली गर्मी से राहत मिली। उसके बाद दिल्ली में शाम के समय तेज बारिश शुरू हुई जो रात तक रुक-रुककर होती रही। इससे मौसम ठंडा हो गया। सुबह की शुरुआत भी शहर में सुहावना और ठंडे मौसम के साथ हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!