दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 16-Oct-2025: दिल्ली में हॉट एंड कोल्ड मौसम, शहर की आबोहवा हुई खराब, 200 के पार पहुंचा AQI

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-Oct-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ठंडा बना हुआ है। बढ़ती ठंड के साथ यहां प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। दिल्ली का एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में 237 दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में ठंड और प्रदूषण दोनों ही और बढ़ेंगे।

Image

दिल्ली में हॉट एंड कोल्ड मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम की ठंड के बीच दिन में मौसम हल्का गर्म बना हुआ है। तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। ठंड बढ़ने के साथ यहां प्रदूषण का भी स्तर बढ़ने लगा है। दिल्ली और उससे सटे इलाकों की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। अभी दिवाली आई भी नहीं है और दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल-

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में मौसम की चाल हॉट एंड कोल्ड बनी हुई है। सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है और दोपहर के समय गर्माहट का एहसास हो रहा है। इस बीच दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पूरे शहर को ग्रीन जोन में रखा है। तापमान की बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। सुबह के समय कई स्थानों में हल्की धुंध देखने को मिल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, बात करें तो 19 अक्टूबर से शहर में हल्के कोहरे की शुरुआत होगी।

ठंड के साथ दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। सुबह 8 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, शहर की आबोहवा खराब श्रेणी में 237 दर्ज की गई है। आगामी दिनों में यह बहुत खराब श्रेणी में भी जा सकती है। प्रदूषण को बढ़ने से रोकने के लिए और इस पर समय रहते काबू पाने के लिए GRAP-1 की पाबंदियां लागू कर दी गई है।

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली की तरह ही गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम ठंडा बना हुआ है। यहां सुबह-शाम की ठंड हो रही है और दिन के समय यहां हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। आगामी दिनों में ठंड और बढ़ेगी। इसके साथ ही यहां प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। इन शहरों में खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है तो वहीं कुछ स्थानों पर मोडरेट है। शहर के तापमान की बात करें तो फरीदाबाद और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं गाजियाबाद और नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है। फिलहाल एनसीआर में मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article