दिल्ली

Delhi NCR Weather Forecast: तेज हवाओं ने मौसम को बनाया कूल, आज कई इलाकों में बारिश होने के आसार

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। यहां पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। आजकल सुबह के समय मौसम खुशनुमा देखने को मिल रहा है, सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं से हो रही है। जिसके बाद दिन में तेज धूप भी निकल रही है। हालांकि तेज हवाओं के चलते दिन में गर्मी से राहत भी मिल रही है। दिल्ली में अगले पांच दिन तक मौसम में ठंडक बनी रहने की संभावना है। जिसके चलते इस दौरान गर्मी से राहत भी बनी रहेगी। मौसम विभाग के दिल्ली में बुधवार और शुक्रवार को बारिश के आसार है। इन दो दिनों में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

आज हल्की बूंदाबांदी के आसार

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार की सुबह ठंडी हवाएं चलती हुई दिखीं। जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं अधिकतम तापमान में सोमवार की तुलना में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और रात के समय हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। आज 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहने की संभावना है। जिसके बाद कल आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि शुक्रवार को यहां फिर से बारिश हो सकती है।

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

आज नोएडा में भी हल्की बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आज तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिसक रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है। वहीं गाजियाबाद में भी आज ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रहने की संभावना है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी आज हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। फरीदाबाद में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। गुरुग्राम में भी आज ऐसा ही तापमान रहने वाला है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article