देश

Weather Update: आ रहा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, 4 दिन बाद मिलेगी हीटवेव से राहत, जानें जून में कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast: IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि अरब सागर से हवाएं आ रही हैं। उसके कारण तापमान में गिरावट आएगी। आज के लिए पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य-प्रदेश के लिए रेड अलर्ट है। कल से लू की गंभीरता कम हो जाएगी। आने वाले 4 दिनों में तापमान में कमी आएगी।

Image

जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया नया अपडेट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Weather Update: देश के अधिकांश राज्य इस समय लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग की मानें तो जून में उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य क्षेत्र के आसपास के हिस्सों में लू का दौर जारी रहने की आशंका है। हालांकि, 30 मई से 31 मई के बीच एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने वाला है, जिसकी वजह से कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश होने से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की भी उम्मीद है।

IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि अभी अच्छी खबर ये है कि अरब सागर से हवाएं आ रही हैं। उसके कारण तापमान में गिरावट आएगी। आज के लिए पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य-प्रदेश के लिए रेड अलर्ट है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। कल के लिए ऑरेंज अलर्ट है और उसके बाद येलो अलर्ट जारी करेंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कल के बाद हीटवेव की गंभीरता कम हो जाएगी। एक पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है जिससे पंजाब हरियाणा के इलाके में हल्की बारिश भी हो सकती है। हमारा अनुमान है कि आज जो कुछ हिस्सों में तापमान 49 था वो 2-4 डिग्री कम होकर 45 तक पहुंच सकता है।

धीरे-धीरे तापमान में आएगी गिरावट

डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि कल बहुत ज़्यादा तापमान था। कई राज्यों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। आज भी ये चरम तापमान बना रहेगा। हमने पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी और एमपी में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी।

कल से लू की गंभीरता कम हो जाएगी... आने वाले 4 दिनों में तापमान में कमी आएगी... पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में देखने को मिलेगा... आने वाले 24 घंटों में केरल में मानसून की दस्तक हो सकती है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!