दिल्ली

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली में शुरू हुआ गर्मी का कहर, सोमवार का दिन रहा सबसे गर्म, इस दिन होगा मौसम में बदलाव

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां 13 और 14 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है।

Image

दिल्ली में गर्मी का कहर शुरू

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में चुभती-जलती गर्मी ने अभी से अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। अब तो रात में भी गर्मी लोगों के पशीने छुड़ा रही है। अभी से ही अपने घरों में लोगों ने एसी और कूलर चलाना शुरू कर दिया है। सोमवार को भी दिल्ली के लोगों को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने परेशान किया। दिल्ली में सोमवार को सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इस दिन दिल्ली का तापमान सीजन में पहली बार 37 डिग्री पार पहुंचा। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ेगा। अगले तीन-चार दिनों में गर्मी में बढ़ोत्तरी से लोगों को परेशानी होगी। जिसके बाद यहां का मौसम बदलेगा और बारिश के दस्तक देने के आसार बन रहे हैं। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

13 अप्रैल को बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। आज यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहने की संभावना है। कल भी आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए रह सकते हैं। 12 अप्रैल तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम बना रहने वाला है। 10 से 12 अप्रैल के बीच यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली में 13 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। इसके अगले दिन 14 अप्रैल को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है। वहीं नोएडा में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। यहां भी 13 और 14 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है।

सोमवार का दिन सबसे गर्म

सोमवार को दिल्ली में तेज धूप ने अपने तेवर दिखाए। साथ ही भीषण गर्मी ने भी लोगों को बेहाल किया। हालांकि सुबह के समय अभी भी गर्मी से राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। यहां के कई इलाकों का न्यूनतम पारा 20 डिग्री को पार कर चुका है। सोमवार को पालम में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री, राजघाट में 22.2 डिग्री, नजफगढ़ में 21.1 डिग्री, पीतमपुरा में 23.2 डिग्री और गाजियाबाद में 21.1 डिग्री दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article