Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजधानी दिल्ली में गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अब धीरे-धीरे सुबह और शाम की ठंडक भी खत्म हो रही है। दिन में धूप की तपिश लोगों को मई की गर्मी का एहसास दिला रही है। मार्च में बचे हुई दिन भी तापमान 35 डिग्री से ऊपर जाने के आसार नहीं हैं। जिसकी वजह दो पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है, जिसके चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार चुभने वाली गर्मी की शुरुआत अप्रैल में होगी।
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। आज यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहने की संभावना है। नोएडा में भी आज आसमान साफ रहने वाला है। आज यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के आसार हैं।
अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी
दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। यहां 20 से 24 मार्च के दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। स्काईमेट के अनुसार मार्च के आखिरी दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता ही, जबकि न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के बीच रहने की संभवाना है। पिछले साल की तरह ही इस साल भी परेशान करने वाली गर्मी की शुरुआत अप्रैल से ही होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
