Delhi-NCR Bharat Bandh 9 July 2025: आज यानी बुधवार, 9 जुलाई को 25 करोड़ से अधिक कर्मचारियों ने देशव्यापी बंद की घोषणा की है। ये 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगी संगठनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल है, जो केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक नीतियों के विरोध में की जा रही है। भारत बंद का असर बीमा, बैंकिंग, डाक, परिवहन, कोयला खनन और निर्माण क्षेत्रों समेत कई प्रमुख सेवाओं पर देखने को मिलेगा। आइए अब आपको बताएं दिल्ली-एनसीआर पर इसका क्या असर होगा-
क्या है भारत बंद का कारण?
दिल्ली-एनसीआर में भारत बंद का क्या असर रहेगा, उसके बारे में जानने से पहले ये जानना जरूरी है कि भारत बंद का कारण क्या है? भारत बंद करने की घोषणा करने का मुख्य कारण श्रम नीतियों में बदलाव है। ये वह नीतियां है जो मजदूरों की सुरक्षा को खतरे में डालती हैं। इसमें चार नई श्रम संहिताओं पर जोर दिया जा रहा है। ये संहिता सामूहिक सौदेबाजी और हड़ताल के अधिकारों को कम करती है।
भारत बंद का दिल्ली-एनसीआर पर क्या पड़ेगा असर?
भारत बंद का दिल्ली-एनसीआर पर प्रभाव अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसका अर्थ ये है कि दिल्ली-एनसीआर में दैनिक जीवन पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। दिल्ली-एनसीआर मेट्रो, स्कूल और बैंकों से भी इसको लेकर कोई सलाह नहीं आई है। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि अगर हड़ताल को व्यापक समर्थन मिलता है तो इसका असर यहां भी देखने को मिलेगा।
भारत बंद के दौरान ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
भारत बंद के दौरान देश में नागरिक सेवाएं, बैंकिंग और बीमा सेवाएं प्रभावित रहेंगी। साथ ही डाक संचालन, कोयला खनन और औद्योगिक उत्पादन भी प्रभावित रहने की आशंका जताई जा रही है।
दिल्ली-एनसीआर में भारत बंद के दौरान क्या खुले रहेंगे स्कूल और कॉलेज
भारत बंद के दौरान स्कूल और कॉलेज के बंद रहने की कोई सूचना जारी नहीं की गई है। इसका अर्थ ये है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में सभी स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
