दिल्ली

दिल्ली का मेट्रो स्टेशन बना अखाड़ा! लड़की को बाल पकड़कर पीट रहा था युवक, बचाने आए शख्स से भी मारपीट

दिल्ली मेट्रो स्टेशन का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक भीड़ के बीच एक लड़की के बाल पकड़कर उसकी पिटाई करते हुए दिख रहा है। तभी लड़की को बचाने के लिए एक अन्य युवक बीच में आता है और हमलावर की जमकर पिटाई करता है।

Image

दिल्ली मेट्रो - फाइल फोटो (PC - istock)

Photo : iStock

Delhi Metro Video:दिल्ली मेट्रो स्टेशन से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक स्टेशन परिसर में मौजूद एक लड़की को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। जिसे देख वहां मौजूद एक युवक लड़की को बचाने के लिए आया। जिसके बाद उसने युवकी की जमकर पिटाई की। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब एक युवक ने भीड़ के बीच एक लड़की से मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक लड़की के बाल पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहा है। इस बीच कोई भी उसका बचाव करने नहीं आया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद एक अन्य युवक उस लड़की को बचाने के लिए आगे आता है और हमला करने वाले युवक पर टूट पड़ता है। वह युवक लड़की की पिटाई करने वाले लड़के की जमकर धुनाई करता है, जिससे मौके पर हड़कंप मच जाता है।

युवक ने लड़की को क्यों पीटा?

दोनों युवकों के बीच मारपीट का यह वीडियो किस मेट्रो स्टेशन का था, यह अभी तक पता नहीं चला है और न ही इस झगड़े की असली वजह अब तक सामने आई है। यह स्पष्ट नहीं है कि लड़का और लड़की के बीच कोई संबंध था या नहीं। पुलिस की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। लोग इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!