Delhi Metro Delays: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए सोमवार दोपहर कुछ असुविधाजनक रहा। ब्लू लाइन पर बरखंबा और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाओं में देरी हुई, जबकि येलो लाइन पर भी सिग्नलिंग में गड़बड़ी के कारण सुल्तानपुर और मिलेनियम सिटी सेंटर के बीच मेट्रो रेल यातायात लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा।
डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम में सिग्नलिंग समस्या के कारण ट्रेनों को समयपुर बादली की ओर भेजने में अतिरिक्त समय लग रहा था। इसके चलते यात्रियों को थोड़ी देर इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को भी येलो लाइन पर इसी तरह की गड़बड़ी के कारण देरी की खबरें आई थीं।
हालांकि, दोनों लाइनों पर बाद में सामान्य सेवाएं पुनः बहाल कर दी गई हैं। डीएमआरसी ने यात्रियों से धैर्य रखने और अपडेट्स के लिए उनके सोशल मीडिया चैनल्स पर नजर बनाए रखने का अनुरोध किया।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
