दिल्ली

Delhi News: सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो सवार की स्टंटबाजी, साइकिल सवार को मारी टक्कर; Video हुआ वायरल

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटोरिक्शा पर स्टंट करने और एक साइकिल चालक को टक्कर मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यातायात कर्मियों ने वीडियो में शामिल ऑटोरिक्शा की पहचान कर ली है।

Image

सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो सवार की स्टंटबाजी में घायल हुआ साइकिल सवार

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्टंटबाजी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तरी दिल्ली के फेमस सिग्नेचर फ्लाईओवर (Signature Flyover) पर एक ऑटोरिक्शा में यात्रा करते समय स्टंट करने वाले शख्स ने एक साइकिल सवार को टक्कर मारकर गिरा दिया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ऑटो में एक शख्स बाहर की ओर खड़े होकर स्टंटबाजी कर रहा था और फ्लाईओवर पर चल रहे लोगों को छेड़ रहा था। इस दौरान स्टंटबाजी कर रहे शख्स की चपेट में साइकिल सवार शख्स आ गया।

सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ लोग दूसरों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। रील्स बनाने के दौरान कुछ लोग अपनी जिंदगी के साथ खिलवाड़ तो कर ही रहे हैं साथ में दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर खतरनाक स्टंट कर रहा है जिससे एक साइकिल सवार घायल हो गया। वीडियो की शुरुआत में एक आदमी तेज रफ्तार ऑटोरिक्शा से झूलता हुआ दिखाई देता है और सड़क पर उसके पास से गुजर रहे वाहनों को छू रहा है।

इस बीच मोटरसाइकिल पर शख्स का दोस्त उसके लापरवाही भरे स्टंट को रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ऑटो पर स्टंट कर रहा युवक साइकिल चालक से टकरा जाता है और उसे गिरा देता है। इससे साइकिल चालक घायल हो गया।

पुलिस ने ऑटोरिक्शा किया जब्त

यातायात कर्मियों ने वीडियो में शामिल ऑटोरिक्शा की पहचान कर ली है। ऑटो ड्राइवर शिव लोनी देहात गाजियाबाद का रहने वाला है। ड्राइवर को मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना ड्राइविंग लाइसेंस के खतरनाक ड्राइविंग के लिए चालान जारी किया गया है। इसके अलावा ऑटोरिक्शा को जब्त कर लिया गया है।

इस बीच स्टंट कर रहे युवक की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है और लोग पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article