दिल्ली

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में चाकूबाजी, एक युवक की मौत, दूसरा घायल, चार हमलावर फरार

CCTV फुटेज से सामने आया है कि चार लड़के चाकुओं से लैस होकर आए और दोनों युवकों पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद ये चारों JD ब्लॉक इलाके में लूट की वारदात को भी अंजाम देते नजर आए।

Image

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में चाकूबाजी, एक युवक की मौत, दूसरा घायल, चार हमलावर फरार

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के खिड़की एक्सटेंशन में शनिवार तड़के एक दर्दनाक वारदात सामने आई। देर रात करीब 2 बजे PCR को कॉल मिली कि दो लड़कों को चाकू मार दिया गया है और वे सड़क पर खून से लथपथ पड़े हैं। पुलिस जब तक पहुंचती, तब तक हालात बिगड़ चुके थे।घटना में 19 साल का विवेक, जो खिड़की एक्सटेंशन में रहता था और पास के रेस्तरां में काम करता था, गंभीर चोटों के कारण अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ बैठा। दूसरा युवक, 21 साल का अमन, फिलहाल ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

वारदात के बाद मृतक विवेक और घायल अमन के परिवार वालों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार सुबह दोनों परिवार मालवीय नगर थाने पहुंचे और वहां हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि रात से दिन हो गया लेकिन अभी तक किसी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।

पुलिस के मुताबिक 19 साल का विवेक मूल रूप से आगरा का रहने वाला था। वंही 21 साल का अमन DLF में नौकरी करता है। फिलहाल अमन की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट के मामले में कड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल चारों हमलावरों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें