दिल्ली

Delhi Liquor Policy Case: सिसोदिया को नहीं मिली रिहाई, कोर्ट ने और 5 दिन के लिए ED की रिमांड में भेजा

  • Written by: आलोक कुमार रावContributed by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 17, 2023, 04:55 PM IST

Manish Sisodia : आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम एवं आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अपनी हिरासत अवधि खत्म होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया और उन्हें अतिरिक्त रिमांड पर देने की मांग की थी। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

Manish Sisodia: आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम एवं आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। यहां सिसोदिया को शुक्रवार को भी राहत नहीं मिली और कोर्ट ने उन्हें और पांच दिनों के लिए ईडी की रिमांड में भेज दिया। इससे पहले सिसोदिया की हिरासत बढ़ाने की मांग को लेकर ED की दलीलें सुनने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। हिरासत अवधि खत्म होने के बाद ED ने सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया और उन्हें अतिरिक्त रिमांड पर देने की मांग की थी।

ईडी ने अदालत को बताया कि सिसोदिया ने अपना फोन नष्ट किया इसलिए उनसे एक बार फिर पूछताछ करने की जरूरत है। सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि जांच के दौरान उसे और कुछ तथ्य मिले हैं जिनके बारे में सिसोदिया से पूछताछ करने की जरूरत है। ईडी ने नए सबूतों को कोर्ट के समक्ष रखा।

गत 26 फरवरी को गिरफ्तार हुए सिसोदिया

आबकारी नीति मामले में सिसोदिया अभी ईडी की हिरासत में हैं। वह तिहाड़ जेल में जब न्यायिक हिरासत में थे तभी ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। कथित शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गत 26 फरवरी को उन्हें गिरफ्तार किया। सीबीआई की पूछताछ खत्म होने के बाद कोर्ट ने गत छह मार्च को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा।

आबकारी नीति मामले में के कविता से पूछताछ

इसके पहले ईडी ने इसी मामले में हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्र पिल्लई को हिरासत में लिया। जांच एजेंसी भारतीय राष्ट्रीय समिति (बीआरसी) की एमएलसी एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता से भी दिल्ली में पूछताछ कर रही है।

‘राजनीतिक जासूसी’ केस में भी केस दर्ज

सीबीआई ने आधिकारिक पद के कथित दुरुपयोग और ‘राजनीतिक जासूसी’ के लिए शहर की फीडबैक इकाई का इस्तेमाल करने के मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। जांच एजेंसी ने सिसोदिया और पांच अन्य के खिलाफ मंगलवार को कथित आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी और भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक नया मामला दर्ज किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article