दिल्ली

Delhi News: एलजी का अरविंद केजरीवाल को खुला पत्र, 'पानी की सप्लाई' को लेकर सरकार की आलोचना की

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 09:32 PM IST

Delhi Water: दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल को खुला पत्र लिखकर जलापूर्ति को लेकर सरकार की आलोचना की है, पूर्वी दिल्ली में फर्श बाजार इलाके में पानी के विवाद में महिला की हत्या का जिक्र किया है।

Image

दिल्ली के एलजी का अरविंद केजरीवाल को खुला पत्र

Delhi Water: दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक खुला पत्र लिखकर कहा है कि पानी को लेकर हुई लड़ाई में एक महिला की मौत होना सरकार की विफलता को दर्शाता है।उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने इस घटना का इस्तेमाल 'संकीर्ण राजनीतिक लक्ष्यों' के लिए किया।आतिशी ने खुले पत्र को लेकर सक्सेना पर पलटवार करते हुए उन्हें दिल्ली जल बोर्ड के काम रोकने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

आतिशी ने कुछ दिन पहले उपराज्यपाल को पत्र लिखकर दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को निलंबित करने का आग्रह किया था। मंत्री ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक सार्वजनिक नल से पानी भरने को लेकर पड़ोसी के साथ हुए झगड़े में एक महिला की मौत के बाद उपराज्यपाल को पत्र लिखा था।

'आतिशी ने 9 साल से अधिक पुरानी अपनी ही सरकार को दोषी ठहराया है'

आतिशी के पत्र के कुछ दिन बाद सक्सेना ने केजरीवाल को कड़े शब्दों में एक खुला पत्र लिखा है।उपराज्यपाल ने पत्र में कहा, 'मैं जल मंत्री आतिशी के असंवेदनशील संवाद से बहुत व्यथित था। हालांकि, मुझे प्राप्त होने से पहले ही यह पत्र विभिन्न सोशल मीडिया और मुख्यधारा मीडिया के मंचों पर पहुंच गया। मंत्री ने दिल्ली में एक महिला की दुर्भाग्यपूर्ण मौत का उपयोग संकीर्ण और पक्षपातपूर्ण राजनीतिक लक्ष्यों के लिए किया है।' उपराज्यपाल ने कहा कि घटना के पीछे पानी की आपूर्ति में कमी को रेखांकित करते हुए आतिशी ने नौ साल से अधिक पुरानी अपनी ही सरकार को दोषी ठहराया है।

सक्सेना ने कहा, 'उनका (आतिशी) पत्र वास्तव में पिछले लगभग 10 वर्षों में (सरकार की) निष्क्रियता और अक्षमता की प्रथम दृष्टया स्वीकारोक्ति है।' उन्होंने दावा किया कि पानी की कमी को लेकर अतीत में भी ऐसी कई घटनाएं सरकार की विफलता के कारण हुई हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article