दिल्ली

Delhi News: आग से पहले पानी से भीगा रावण, बारिश से दशहरे की तैयारियों पर पड़ा असर; पंडाल-पुतले सभी को नुकसान

दिल्ली में दशहरा और दुर्गा पूजा से पहले मंगलवार को तेज बारिश बारिश हुई। जिसने रावण के पुतलों को काफी नुकसान पहुंचाया। बारिश के कारण कई जगह पंडालों में भीड़ भी कम रही। वहीं राजौरी गार्डन और अन्य इलाकों में पुतले गिरने जैसी स्थिति भी बनी।

Image

सांकेतिक फोटो (iStock)

Photo : iStock

दिल्ली के कुछ हिस्सों में दशहरा समारोह के लिए तैयार किए जा रहे रावण के विशाल पुतलों को मंगलवार को हुई तेज बारिश से नुकसान पहुंचा।तितारपुर में रावण के पुतले बनाने का काम दशहरे से हफ्तों पहले शुरू हो जाता है। कल की बारिश ने तितारपुर में रावण के पुतलों को खासा नुकसान पहुंचाया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में रावण के पुतलों से अलग हुई सामग्री फुटपाथ पर पड़ी दिखाई दे रही है और पुतले बनाने वाले कारीगर उनके बचे हुए हिस्से को बचाने की कोशिश करते दिखे।

बारिश से भीगे रावण के पुतले

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, राजौरी गार्डन क्षेत्र के पास, रावण का एक पुतला ढहता हुआ लग रहा था, उसका भीगा हुआ चेहरा झुक गया था और लकड़ी के फ्रेम पानी के दबाव से झुक रहे थे और रंग भी बिखर रहा था। लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा, ‘‘अचानक आई तेज बारिश के कारण हमारे पुतले थोड़े गीले हो गए हैं, क्योंकि तीनों पुतलों को उनकी ऊंचाई के कारण बाहर रखा गया था। हमें अब उनकी मरम्मत करवानी होगी।’’

बारिश के कारण पंडालों में कम भीड़

श्री राम धार्मिक लीला समिति के प्रेस सचिव रवि जैन ने कहा, ‘‘हम अभी रावण का पुतला खड़ा करने वाले थे, लेकिन भारी बारिश के कारण हमें इसे स्थगित करना पड़ा। शुक्र है कि हमने जल्दी शुरुआत नहीं की, वरना भारी नुकसान हो सकता था। हालांकि नुकसान तो हुआ ही है।’’ दुर्गा पूजा आयोजकों को भी मौसम में अचानक बदलाव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि अप्रत्याशित बारिश के कारण पंडालों में सामान्य से कम भीड़ रही।

एक पंडाल के अध्यक्ष अमित रॉय ने कहा, ‘‘हमने एहतियाती कदम उठाए थे, इसलिए कोई बड़ी समस्या नहीं हुई। लेकिन दर्शकों की संख्या घट गई।’’ कश्मीरी गेट में, यातायात जाम और जलभराव के कारण श्रद्धालु समय पर पंडालों तक नहीं पहुंच पाए। संयुक्त सचिव शंखो मीता ने कहा, ‘‘गीता कॉलोनी और कश्मीरी गेट जैसे इलाकों में भारी जलभराव हो गया था। कई भक्त घंटों ट्रैफिक में फंसे रहने के बाद पूजा के लिए बहुत देर से आए।’’ सीआर पार्क में, काली मंदिर सोसाइटी के स्थायी पंडाल को कोई खास नुकसान नहीं हुआ। पंडाल के उपाध्यक्ष प्रदीप गांगुली ने कहा, ‘‘हम भी बारिश से अचंभित थे, लेकिन हमें कोई बड़ी समस्या नहीं हुई। चूंकि प्रधानमंत्री का दौरा निर्धारित था, इसलिए अधिकारियों ने इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया था।’’

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन