दिल्ली

Haj Yatra 2026 : हज यात्रा के लिए आवेदन शुरू, ऐसे आसान होगा सफर; क्या है नया विकल्प

दिल्ली हज कमेटी ने हज 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक श्रद्धालु 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

बिहार बंद के दौरान पप्पू यादव (इमेज क्रेडिट ANI)

दिल्ली : हज यात्रा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है, जिसमें इच्छुक लोग 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने इस डिजिटल प्रक्रिया की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य हज यात्रा को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाना है। इच्छुक हाजियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in या हज सुविधा ऐप के माध्यम से आवेदन करें। कौसर जहां ने सभी भावी हाजियों को बधाई दी और आश्वासन दिया कि दिल्ली हज कमेटी यात्रा के हर चरण में सहयोग प्रदान करेगी।

क्या है एज विकल्प

दैनिक जागरण के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली स्टेट हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी अशफाक अहमद आरफी ने बताया कि हाजियों के लिए 20 दिन की कम अवधि हज का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसमें मदीना में ठहरने की अवधि केवल दो से तीन दिन होगी। हालांकि, 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को इस श्रेणी में शामिल नहीं किया जाएगा। विशेष श्रेणी के नियमों के अनुसार, 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और बिना महरम यात्रा करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।

दिल्ली हज कमेटी ने हाजियों के लिए व्यापक सहायता का वादा किया है, जिसमें आवेदन प्रक्रिया से लेकर यात्रा की तैयारियों और सऊदी अरब में ठहरने तक मार्गदर्शन शामिल है। हाजियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर आवेदन करें और किसी भी जानकारी के लिए स्थानीय हज कमेटी कार्यालयों से संपर्क करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!