दिल्ली

Delhi: गैर-मानक माप पर अब सख्त कार्रवाई, जुर्माने में बड़ी बढ़ोतरी; दिल्ली सरकार की फैसला

दिल्ली सरकार ने गैर-मानक वजन और माप वाले खुले और पैकेटबंद सामान पर जुर्माना बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। नए नियमों में फेरीवालों समेत सभी विक्रेताओं को कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। मसौदे के अनुसार, हितधारक एक महीने के भीतर अपनी आपत्तियां और सुझाव सरकार को भेज सकते हैं।

Image

सीएम रेखा गुप्ता

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi News: दिल्ली सरकार ने खुले और पैकेटबंद सामान के लिए गैर-मानक वजन और माप का उपयोग करने पर जुर्माने बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके तहत फेरीवालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी और तय वजन, माप या संख्या का उल्लंघन करने पर उन्हें 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। शनिवार को जारी किए गए दिल्ली विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) संशोधन नियम, 2025 के मसौदे के अनुसार, हितधारक एक महीने के भीतर अपनी आपत्तियां और सुझाव सरकार को दे सकते हैं, उसके बाद इसे लागू करने पर विचार किया जाएगा।

मसौदे में खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं, डीलरों, निर्माताओं, आयातकों, पेट्रोलियम उत्पाद दुकानों और सरकारी एजेंसियों के लिए मौजूदा जुर्माने को दोगुना या उससे भी अधिक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। संशोधन में दिल्ली विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) संशोधन नियम, 2011 की अनुसूची 11 में बदलाव शामिल हैं, जिसे उपराज्यपाल ने पिछले साल नवंबर में मंजूरी दी थी।

जुर्मानों की नई दरों के अनुसार, खुदरा विक्रेताओं के लिए जुर्माना 2,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया जाएगा। थोक विक्रेताओं पर 10,000 रुपये, पेट्रोलियम उद्योग के लिए 50,000 रुपये और सरकारी संगठनों, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और बैंक शामिल हैं, के लिए 25,000 रुपये का जुर्माना होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'