दिल्ली

दिल्ली के कई इलाकों में क्लाउड-सीडिंग हुई, 15 मिनट से 4 घंटे के बीच कृत्रिम बारिश संभव: पर्यावरण मंत्री सिरसा

दिल्ली में पहला क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन पूरा हो गया है। कानपुर से आई फ्लाइट ने क्लाउड सीडिंग सफलतापूर्वक कर ली है। अगले कुछ घंटों में राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में दूसरा ट्रायल भी किया जा सकता है। खास बात यह है कि सभी 5 ट्रायल सिर्फ उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में ही किए जाएंगे।

Image

दिल्ली में कृत्रिम बारिश को लेकर तैयारी पूरी

Delhi Artificial Rain: दिल्ली ने मंगलवार को अपना पहला क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन पूरा कर लिया है। अब आर्टिफिशियल बारिश का इंतजार है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली के खेकड़ा, बुराड़ी, नॉर्थ करोल बाग, मयूर विहार, सादकपुर और भोजपुर इलाकों में क्लाउड सीडिंग का ट्रायल सफलतापूर्वक किया गया। सिरसा ने पहले बताया था कि देश की राजधानी आज दिन में अपना पहला क्लाउड सीडिंग ट्रायल कर सकती है, जिसमें इस काम के लिए तैयार एक एयरक्राफ्ट कानपुर से उड़ान भरने के बाद शहर के ऊपर ट्रायल फ्लाइट करेगा।

बताया गया कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में दूसरा ट्रायल भी किया जा सकता है। खास बात यह है कि सभी 5 ट्रायल सिर्फ उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में ही किए जाएंगे। एक अधिकारी ने PTI को बताया कि कानपुर से आई फ्लाइट ने क्लाउड सीडिंग सफलतापूर्वक कर ली है। अगले कुछ घंटों में राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है।

आर्टिफिशियल बारिश कब शुरू होगी?

दिल्ली के कुछ हिस्सों में क्लाउड सीडिंग ट्रायल के बाद, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक बयान में कहा कि अगले कुछ मिनटों से चार घंटों में आर्टिफिशियल बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'दिल्ली में क्लाउड सीडिंग का दूसरा ट्रायल हो चुका है। इसे IIT कानपुर ने सेसना एयरक्राफ्ट के ज़रिए किया। एयरक्राफ्ट मेरठ की तरफ से दिल्ली में दाखिल हुआ। इसके तहत खेकड़ा, बुराड़ी, नॉर्थ करोल बाग, मयूर विहार कवर किए गए। क्लाउड सीडिंग में 8 फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया गया। हर फ्लेयर का वज़न 2-2.5 kg है...इन फ्लेयर्स ने बादलों में कंटेंट छोड़ा। बादलों में 15-20% ह्यूमिडिटी थी। यह प्रोसेस आधे घंटे तक चला और इस दौरान एक फ्लेयर 2-2.5 मिनट तक चलता रहा...एयरक्राफ्ट अब मेरठ में लैंड कर चुका है।'

आगे के ट्रायल भी जल्द

उन्होंने कहा, 'दूसरी सॉर्टी और तीसरा ट्रायल आज ही किया जाएगा...IMD के मुताबिक, हवाएं उत्तर की ओर हैं और बादल बाहरी दिल्ली में कहीं भी जा सकते हैं। IIT कानपुर का मानना है कि 15 मिनट से 4 घंटे के बीच कहीं भी बारिश हो सकती है...हमें उम्मीद है कि IIT कानपुर के नतीजे पॉजिटिव होंगे...अगर यह सफल रहा, तो आने वाले दिनों में फरवरी तक का लॉन्ग-टर्म प्लान बनाया जा सकता है। आने वाले दिनों में ऐसी सॉर्टी जारी रहेंगी। 9-10 ट्रायल किए जाएंगे। हर दिन जब मौसम ठीक हो...'

आर्टिफिशियल बारिश पर क्या बोलीं सीएम गुप्ता

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि एक्सपेरिमेंट अगर सफल हो जाता है तो समाधान निकाल कर आएगा...ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि यह ट्रायल सफल हो और दिल्ली को उसका लाभ मिले।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article