DDA Flat News: दिल्ली में फ्लैट खरीदने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। यहां डीडीए के फ्लैट पर लोगों को भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने बड़ा फैसला लेते हुए डिस्काउंट देने की तैयारी कर ली है। डीडीए के इस बड़े फैसले के आधार पर लोगों को 15 से 25 प्रतिशत का डिस्काउंट प्राप्त होगा। ये डिस्काउंट मुख्य तौर पर नरेला में स्थित 440 फ्लैट्स पर है। डीडीए फ्लैट्स पर लोगों को डिस्काउंट केंद्रीय-राज्य सरकार और एमआईजी के फ्लैट के आधार पर प्रदान किया जाएगा। आइए आपको डिस्काउंट से संबंधित अधिक जानकारी दें।
नरेला में डीडीए फ्लैट्स पर भारी छूट
नरेला में स्थित डीडीए के फ्लैट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां स्थित 440 फ्लैट में लोगों को 15 से 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। जानकारी के अनुसार सेक्टर ए1, ए4 में एमआईजी फ्लैट खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों को 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा वहीं अगर आज केंद्रीय या राज्य सरकार के कर्मियों की श्रेणी में आते हैं कि आपको 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। अब दिल्ली में आपका भी अपना घर आसानी से बनाने का सपना पूरा होगा।
बता दें कि नरेला के इस सेक्टर में बने डीडीए फ्लैट में 'पहले आओ पहले पाओ' वाली स्कीम चल रही है। इसमें आपको फ्लैट्स पर डिस्काउंट का भी लाभ मिल रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण अथॉरिटी मीटिंग में नरेला में स्पेशल हाउसिंग स्कीम के तीसरे चरण को मंजूरी दे दी है। पहले के चरणों में शेष बचे फ्लैट्स को तीसरे चरण में सेल किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि जिन सेक्टरों में फ्लैट शेष रह गए हैं, उन सेक्टर से जीटी करनाल रोड और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 सीधा जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यहां मेट्रो भी प्रसाविच की जा रही है। ऐसे में लोगों को यहां फ्लैट लेने का बहुत अधिक लाभ मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
