दिल्ली

'मेरे शरीर का हर कण दिल्ली के लिए समर्पित', CM रेखा का बड़ा ऐलान; अब हर विधानसभा क्षेत्र में होगी जनसुनवाई

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनका 'जन सुनवाई' कार्यक्रम हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि "मेरे जीवन का हर क्षण और मेरे शरीर का हर कण दिल्ली के लिए समर्पित है।" उन्होंने कहा कि इन सभी अप्रत्याशित झटकों के बावजूद, मैं दिल्ली को कभी नहीं छोड़ूंगी।

Image

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (फोटो-@gupta_rekha)

दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैंप कार्यालय में उन पर हुए हमले के एक दिन बाद गुरुवार को कहा कि उनका 'जन सुनवाई' कार्यक्रम हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा और यह केवल उनके आवास तक ही सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि वह दिल्लीवासियों के हितों के लिए लड़ना कभी बंद नहीं कर सकतीं। गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया, "मेरे जीवन का हर क्षण और मेरे शरीर का हर कण दिल्ली के लिए समर्पित है।" उन्होंने कहा, "इन सभी अप्रत्याशित झटकों के बावजूद, मैं दिल्ली को कभी नहीं छोड़ूंगी।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अब जनसुनवाई केवल मेरे घर पर ही नहीं, दिल्ली की हर विधानसभा में होगी। आपकी मुख्यमंत्री, आपके द्वार। अपने पिता की शिक्षाओं को याद करते हुए गुप्ता ने कहा कि महिलाओं में तकलीफों से लड़ने की दोहरी ताक़त होती है। उन्हें अपने आप को साबित करने के लिए अनगिनत परीक्षाएं देनी पड़ती हैं। मैं भी तैयार हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जब कॉलेज में थी, तब पापा ने मुझे कार चलाने के लिए दी। एक दिन बड़ा हादसा हो गया। मैं डर गई और मुझे दोबारा कार को हाथ लगाने से डर लगने लगा। तब पापा ने कहा कि जीवन में दुर्घटनाएं होती रहती हैं, डरकर रुकना नहीं है। आप रास्ते पर चलना नहीं छोड़ सकती। उन्होंने कहा कि आज उनकी वही सीख फिर याद आ रही है। कल फिर एक दुर्घटना हुई, लेकिन मैं दिल्लीवासियों के हितों के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ सकती।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article