Delhi Double Murder: दिल्ली के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक युवती और एक 6 महीने की बच्ची को मौत के घाट उतारकर आरोपी फरार है। दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके के में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि घर में दोनों की हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।
युवती के दोस्त पर हत्या का संदेह
पुलिस के अनुसार, दोनों की चाकू मारकर हत्या की गई है। मृतक महिला की पहचान सोनल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 महीने की जिस बच्ची की हत्या की गई है वह सोनल की दोस्त की बेटी है। हत्या का शक सोनल के बॉयफ्रेंड पर जा रहा है, जो अभी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सोनल के बॉयफ्रेंड की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनल अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती थी। किसी बात को लेकर दोनों में कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था, जिससे परेशान होकर वह अपनी दोस्त रश्मि के घर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आकर रहने लगी। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब रश्मि घर से कहीं बाहर गई हुई थी। उसी दौरान एक शख्स घर आया और सोनल के साथ 6 महीने की बच्ची की हत्या कर वहां से फरार हो गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
