दिल्ली

Delhi Budget: दिल्ली में महिलाओं को बस में सफर करने के लिए नहीं लेनी होगी पिंक टिकट, लागू होगी नई व्यवस्था

Delhi Budget 2025: दिल्ली बजट 2025 में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए 12,952 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जिसमें मेट्रो के लिए 2,929 करोड़ रुपये का प्रावधान है। दिल्ली के इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में भी 5000 से अधिक नई बसें इस साल शामिल होंगी। इसके अलावा महिलाओं को बसों में यात्रा करने के लिए पिंक टिकट की जरूरत भी नहीं होगी। इसके लिए नई व्यवस्था लागू होगी।

Image

दिल्ली बजट 2025

Delhi Budget 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ का बजट पेश किया। बजट में दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए 12,952 करोड़ का फंड रखा गया है। इस बार के बजट में दिल्ली मेट्रो के लिए 2,929 करोड़ का आवंटन किया गया है। इसके अलावा दिल्ली में इस साल 5,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें इस साल जोड़ी जाएंगी। महिलाओं को बसों में सफर करने पिंक टिकट अब नहीं लेनी होगी। इसकी जगह नई व्यवस्था लाई जाएगी।

दिल्ली सरकार की ओर से मेट्रो में 6 हजार करोड़ की देनदारी

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार की तरफ से मेट्रो में 6,000 करोड़ की देनदारी है। जिसे दिल्ली की पिछली सरकार ने नहीं दिया। केंद्र ने इसे दिया, लेकिन दिल्ली सरकार ने नहीं दिया। दिल्ली मेट्रो के लिए बजट में 2,929 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि हम अपना शेयर भी देंगे और दिल्ली को मेट्रो के अगले फेज से जोड़ेंगे।

बसों में पिंक टिकट की जरूरत नहीं

दिल्ली में महिलाओं को बसों में सफर करने के लिए पिंक टिकट की जरूरत अब नहीं होगी। इसके लिए कार्ड लाया जाएगा। इस कार्ड से महिलाएं बसों में कहीं भी सफर कर सकेंगी। सीएम ने कहा कि दिल्ली की पिछली सरकार ने इन टिकटों में घोटाला किया है। महिलाएं 100 टिकटें लेती थी, लेकिन ये लोग सिर्फ 500 ही दिखाते थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!