Yamuna River Cleaning in Delhi: दिल्ली की बीजेपी सरकार यमुना नदी को साफ करने में जुट गई है। पिछले कुछ दिनों से नदी में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अब तक 1300 मिट्रिन टन कचरा निकाला जा चुका है। दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने आज यमुना सफाई अभियान का निरक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही यमुना की खूबसूरती लौटगी। इस महत्वपूर्ण योजना पर पीएम नरेंद्र मोदी और पीएमओ की भी नजर है। यमुना नदी में फेरी चलाने के लिए जल्द ही एमओयू भी साइन किया जाएगा।
पूर्व सीएम पर लगाए ये आरोप
दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने यमुना के सिग्नेचर ब्रिज से आईटीओके छट घाट और ओखला बैराज तक सफाई अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही यमुना नदी चमने लगेगी। उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई के दौरान 1300 मिट्रिक टन कचरा निकाला जा चुका है। परवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्हें यमुना नदी की चिंता नहीं थी। सफाई के लिए एमओयू साइन किया जाएगा। पीएम मोदी की निगरानी में यह काम चल रहा है।
यमुना रिवर फ्रंट बनाएगी डीडीए
दिल्ली की भाजपा सरकार का संकल्प है कि यमुना नदी की सफाई की जाएगी। डीडीए द्वारा यमुना रिवर फ्रंट भी बनाया जाएगा। सरकार ने यमुना नदी में इंडस्ट्रियल और केमिकल कचरा बहाने पर रोक लगाने का वादा भी किया है। सरकार की योजना है कि बिना ट्रीटमेंट किए नदी में पानी नहीं जाएगा। सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि 2020 में आई बाढ़ की स्थित दोबारा नहीं होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
