Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली की राउज ऐवन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झटका दिया है। इस मामले में सेशन कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा जारी समन को सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर सेशन कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
अरविंद केजरीवाल को झटका
कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट का रुख करना होगा और ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अब सेशन कोर्ट में 30 मार्च को अगली सुनवाई होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
