दिल्ली में शराब नीति (Delhi liquor policy scam) को लेकर हुए घोटाले मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को कारोबारी विजय नायर को अरेस्ट (Vijay Nair arrest) किया है। सूत्रों ने बताया कि विजय नायर को CBI मुख्यालय बुलाया गया था वहां पूछताछ के बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
नायर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का करीबी बताया जाता है। नायर, ओनली मच लाउडर (Only Much Louder) के पूर्व सीईओ और मनोज राय, पर्नोड रिचर्ड के पूर्व कर्मचारी, ब्रिंडको स्पिरिट्स के मालिक अमनदीप ढाल और इंडो स्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू कथित रूप से दिल्ली आबकारी नीति को तैयार करने और लागू करने में सक्रिय रूप से शामिल थे।
सीबीआई ने दिल्ली की नई आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा है कि इस नीति को निविदा के बाद लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के इरादे से पेश किया गया था।
गौर हो कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया प्राथमिकी में आरोपी हैं। सिसोदिया पर आरोप है कि आरोपी शराब कारोबारियों को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट दी गई थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
