केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में दिल्ली जल बोर्ड की 1816 करोड़ रुपये कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सेवा पखवाड़े' का हिस्सा है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनसेवा पर केंद्रित है। बता दें कि इस सेवा पखवाड़े की शुरुआत पीएम के जन्मदिन से गांधी जयंती तक की है। अमित शाह ने इस दिन को दिल्ली निवासियों के लिए 'उपहारों से भरा' बताया। इन परियोजनाओं का लक्ष्य दिल्ली के लाखों परिवारों को स्वच्छ जल आपूर्ति और एक मजबूत सीवरेज नेटवर्क प्रदान करना है।
बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती
अमित शाह द्वारा आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा, उनमें नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), बूस्टर पंपिंग स्टेशन, सीवर लाइन और नए सीवर कनेक्शन का निर्माण शामिल है। ये कार्य दिल्ली के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस अवसर पर खुशी व्यक्त की और कहा कि ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को 'स्वच्छ, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार' राजधानी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।
जल संकट और प्रदूषण पर नियंत्रण
विशेषज्ञों का मानना है कि ये परियोजनाएं राजधानी की तेजी से बढ़ती आबादी के लिए जल संकट से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। साथ ही, इनके पूरा होने से जल प्रदूषण में कमी आएगी और दिल्ली के निवासियों को 24x7 जल आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। 'सेवा पखवाड़ा' के दौरान इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत से दिल्ली के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
