दिल्ली

AIIMS दिशा: अब अस्पताल में रास्ता ढूंढना नहीं होगा मुश्किल मरीजों की मदद को तैयार स्मार्ट नेविगेशन सिस्टम

AIIMS ने मरीजों और आने वाले लोगों के लिए अस्पताल के अंदर रास्ता ढूंढ़ने को आसान बनाने के लिए एक अनोखी तकनीक "AIIMS दिशा" लॉन्च की है। AIIMS जैसे बड़े अस्पतालों में कई बार मरीजों, खासकर बुजुर्गों और पहली बार आने वालों को सही विभाग या डॉक्टर का केबिन ढूंढने में परेशानी होती है।

Image

AIIMS दिशा: अब अस्पताल में रास्ता ढूंढना नहीं होगा मुश्किल

नई दिल्ली: AIIMS ने मरीजों और आने वाले लोगों के लिए अस्पताल के अंदर रास्ता ढूंढ़ने को आसान बनाने के लिए एक अनोखी तकनीक "AIIMS दिशा" लॉन्च की है। यह एक अत्याधुनिक AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) और IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) आधारित इनडोर नेविगेशन सिस्टम है, जो मरीजों, आगंतुकों और अस्पताल स्टाफ को बिना किसी उलझन के सही जगह पर पहुंचने में मदद करेगा।

AIIMS जैसे बड़े अस्पतालों में कई बार मरीजों, खासकर बुजुर्गों और पहली बार आने वालों को सही विभाग या डॉक्टर का केबिन ढूंढने में परेशानी होती है। इससे अपॉइंटमेंट छूट जाना, लंबी लाइनें लगना और स्टाफ का समय दिशानिर्देश देने में बर्बाद होना जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए "AIIMS दिशा" तैयार किया गया है।

AIIMS दिशा एक मोबाइल ऐप आधारित नेविगेशन सिस्टम है जो ब्लूटूथ बीकन, डिजिटल नक्शे और AI तकनीक की मदद से आपको अस्पताल के अंदर गाइड करता है। अब आप OPD, डायग्नोस्टिक सेंटर, फार्मेसी या बिलिंग काउंटर जैसी जगहों तक बिना किसी दिक्कत के पहुंच सकते हैं।

App के फीचर्स :

  • व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए खास रास्ते की सुविधा।
  • BLE (Bluetooth Low Energy) तकनीक से सटीक लोकेशन।
  • अलग-अलग भाषाओं में नेविगेशन (दृश्य और ऑडियो दोनों)।
  • कई इमारतों और मंजिलों में रास्ता दिखाने की क्षमता।
  • ऑफलाइन मोड – बिना इंटरनेट के भी काम करता है।
  • भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान (Heatmap) से भीड़ का बेहतर प्रबंधन।

Android, iOS और अस्पताल कियोस्क पर उपलब्ध

AIIMS मीडिया सेल प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने बताया कि "AIIMS दिशा से खासकर बुजुर्गों और पहली बार आने वाले मरीजों को अस्पताल में आत्मविश्वास और सहारा महसूस होगा। उन्हें बार-बार पूछना नहीं पड़ेगा, जिससे उनकी चिंता और समय दोनों की बचत होगी।"

  • मरीजों और आगंतुकों के लिए सरल, तेज और तनाव-मुक्त यात्रा।
  • अस्पताल की कार्यक्षमता में वृद्धि, हेल्प डेस्क पर भीड़ में कमी।
  • स्टाफ का समय बचेगा, जो अब मरीजों की देखभाल में लगेगा।
"AIIMS दिशा" के साथ AIIMS ने स्मार्ट अस्पताल की दिशा में एक नई मिसाल कायम की है। यह न केवल टेक्नोलॉजी का शानदार उपयोग है, बल्कि यह मरीजों की सेवा को और अधिक सुगम, सहज और सम्मानजनक बनाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article