दिल्ली

कैग रिपोर्ट पर सामने आया आतिशी का बयान; LG-ED-CBI पर लगाए गंभीर आरोप; बोलीं- AAP सरकार ने भ्रष्टाचार...

CAG Report: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने मंगलवार को कैग रिपोर्ट को लेकर उपराज्यपाल, ईडी और सीबीआई पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि नई आबकारी नीति 8900 करोड़ रुपये प्रति वर्ष ला सकती थी उसे ठीक से लागू नहीं किया गया और कैग की रिपोर्ट इसका खुलासा कर रही है।

Image

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी

Photo : Twitter

CAG Report: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने मंगलवार को कैग रिपोर्ट को लेकर उपराज्यपाल, ईडी और सीबीआई पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि नई आबकारी नीति 8900 करोड़ रुपये प्रति वर्ष ला सकती थी उसे ठीक से लागू नहीं किया गया और कैग की रिपोर्ट इसका खुलासा कर रही है। उन्होंने कहा कि एलजी, सीबीआई और ईडी पर इस रिपोर्ट के आधार पर जांच होनी चाहिए ताकि यह पता चलें कि क्यों आबकारी नीति को रोका गया?

आतिशी ने क्या कुछ कहा?

आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली विधानसभा में आबकारी ऑडिट रिपोर्ट पेश की गई। 8 अध्याय वाली की इस रिपोर्ट के शुरुआत सात अध्याय में 2017-21 की आबकारी नीति पर है, जबकि एक अध्याय नई आबकारी नीति पर है। दिल्ली सरकार ने पुरानी आबकारी नीति की खामियों और भ्रष्टाचार को दिल्ली की जनता के सामने उजागर किया था। उस नीति के तहत हरियाणा और उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से शराब लाई जाती थी...

उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट उसी बात को दोहरा रही है, जो हमने कहा था कि पुरानी आबकारी नीति की वजह से दिल्ली की जनता को नुकसान हो रहा है। इस नीति से यह स्पष्ट होता है कि आप सरकार ने पुरानी नीति को हटाकर सही निर्णय लिया है।

दिल्ली सरकार को 2000 करोड़ का हुआ घाटा

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को पेश की गई कैग रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार को 2021-2022 की आबकारी नीति के कारण 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हुआ है। इसके लिए कमजोर नीतिगत ढांचे से लेकर आबकारी नीति के कार्यान्वयन में त्रुटी सहित कई कारण जिम्मेदार थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली नई सरकार की ओर से पेश की जाने वाली पिछली AAP सरकार के प्रदर्शन पर 14 में से एक रिपोर्ट में लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में उल्लंघनों को भी चिह्नित किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article