दिल्ली

Delhi Weather: बस चंद दिनों का और इंतजार, दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड: 7 दिनों तक शीतलहर से नहीं राहत

Delhi Weather: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक लोगों को बढ़ती ठंड से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, इन दिनों सर्दी सुबह और शाम के समय की है। दिन में धूप खिलने से राहत मिलेगी। लेकिन, आगे दिल्ली में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आइए जानें आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम-

Image

आज दिल्ली का मौसम

Photo : Times Now Digital

Delhi Weather: दिल्ली में इन दिनों कहाड़े की सर्दी पड़ रही है। हालांकि, दिन के समय धूप खिली रहने से लोगों को राहत का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। विभाग के अनुसार आज गुरुवार 5 दिसंबर को सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही आने वाले तीन से चार दिनों में दिल्ली में कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों दिल्ली में कड़ाके सर्दी पड़ रही है। आज सुबह से कोहरा छाए रहने के आसार जताए गए हैं। वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 26 डिग्री तक पहुंच गया है। विभाग के अनुसार 6 और 7 दिसंबर को अधिकतम तापमान में 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तक जा सकते हैं। वहीं रविवार 8 दिसंबर से कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

दिल्ली में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी ?

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में अभी कड़ाके की सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है। इसके साथ ही दिल्ली के तापमान में अगले 3 दिनों से कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन, विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में बदलाव होने के आसार हैं। लेकिन, उसके बाद तापमान में फिर से इजाफा होने के आसार हैं।

क्या दिल्ली में पड़ेगी बारिश ?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बारिश की संभावना बहुत कम है। लेकिन, आंशिक रूप से आसमान बादल से ढका रहेगा। जिससे धूप में कमी आएगी। वहीं हवा का रुख भी बदल रहा है। इस दौरान शुष्क उत्तर-पश्चिम हवाओं की जगह पूर्वी हवाओं के चलने के आसार हैं। विभाग के अनुसार इस दौरान दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। दिसंबर माह के दौरान सर्दी और गरमाहट का दौर जारी रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article