शहर

Bihar Weather: बिहार में तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड, शीतलहर की चपेट में आए कई जिले; जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह-शाम हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। साथ ही दिन के समय धूप निकलने से तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक, एक्टिव पश्चिम विक्षोभ की बिहार में एंट्री हो चुकी है, जिससे बिहार में अब सर्दी बढ़ने की संभावना है-

Image

बिहार का मौसम

Photo : Times Now Digital

Bihar Weather: बिहार में अब सर्दी में बढ़ोतरी होने लगी है। बिहार के भागलपुर, मुंगेर, कटिहार समेत आसपास के कई जिलों में मौसम करवट ले रहा है। जिससे कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने से सर्दी पर भी इसका असर पड़ेगा। बिहार में आज गुरुवार 5 दिसंबर को कई इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, आने वाले एक दो दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन शुक्रवार और शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

कल कैसा रहा बिहार का मौसम ?

बुधवार को पटना के साथ ही प्रदेश के करीब 29 शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही रोहतास जिले के डेहरी सबसे ठंडा रहा, जहां का तापमान 29.6 डिग्री रहा। वहीं, कल बिहार का औरंगाबाद सबसे गर्म रहा। सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा छाया रहा।

कहां-कहां छाया रहेगा कोहरा ?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार के अधिकतर जिलों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं, जिससे बिहार के जिलों में ठंड बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग के अनुसार, आज 5 दिसंबर गुरुवार से बिहार के पटना, दरभंगा, मधेपुरा, वैशाली, कटिहार, जहानाबाद, शेखपुरा, भागलपुर, कैमूर, बक्सर, जमुई, किशनगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

कहां-कहां छाया रहेगा कोहरा ?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार के अधिकतर जिलों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं, जिससे बिहार के जिलों में ठंड बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग के अनुसार, आज 5 दिसंबर गुरुवार से बिहार के पटना, दरभंगा, मधेपुरा, वैशाली, कटिहार, जहानाबाद, शेखपुरा, भागलपुर, कैमूर, बक्सर, जमुई, किशनगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article