Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम में जोरदार ठंड पड़ रही है। वहीं दोपहर में तेज धूप निकल रही है। जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि मंगलवार को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। जिससे ठंड में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में जल्द ही मौसम बदलने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी में 3 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। जिससे फिर से जोरदार ठंड की वापसी होने की उम्मीद है।
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल
दिल्ली में आज बादलों का डेरा देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है। साथ ही 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। शाम के समय भी आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर के बाद हवाओं की गति में धीरे-धीरे कमी देखने को मिलेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्यिस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी से 2 फरवरी तक दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज कया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आईएमडी के अनुसार हिमालयी रीजन में दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसका प्रभाव दिल्ली में भी देखने को मिलने वाला है। 3 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश होने से राजधानी में फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
