Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर इन दिनों भट्टी की तरह तप रहा है। पिछले तीन दिनों से यहां लू के थपेड़े भी पड़ रहे हैं। दिन के साथ ही अब रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान औसत से 20.6 डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आज राजधानी के मौसम में उलटफेर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस हफ्ते गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।
आज सुबह मौसम रहा सुहावना
दिल्ली में आज सुबह से ही तेज हवाएं चल रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है, हवाओं की रफ्तार और बढ़ने के भी आसार हैं। मौसम के इस बदलाव के कारण तापमान में कमी आ सकती है। साथ ही गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि यह राहत ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। आने वाले दिनों में लोगों को हीटवेव के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकमत तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 11 अप्रैल को भी दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दिन भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।
15 अप्रैल से फिर बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप
दिल्ली में 12 अप्रैल को भी आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। जिस कारण तापमान में बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। 13 अप्रैल से राजधानी में मौसम साफ हो जाएगा। जिसके बाद 15 अप्रैल से एक बार फिर गर्मी का टॉर्चर बढ़ने लगेगा। इस दिन से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है साथ ही हीटवेव भी फिर से परेशान करेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
