लखनऊ

UP में मिलेगी प्रचंड गर्मी से राहत! आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; चलेंगी तेज झोकेंदार हवाएं

आज का मौसम यूपी, 10 April 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। आज सुबह प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिली। अगले 24 घंटे के बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

Image

Meta AI

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 13 अप्रैल तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है। साथ ही तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

यूपी में आज पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। जिसमें चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, देवरिया, हाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती और कुशीनगर शमिल हैं।

इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। इसमें प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, हरदोई, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती और कुशीनगर शामिल हैं।

अधिकतम तापमान में आएगी कमी

आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। जिसके बाद अगले 3 दिनों तक 2 से 4 डिग्री की क्रमिक गिरावट आ सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं। यूपी में 11 और 12 अप्रैल को भी हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पूर्वी यूपी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article