दिल्ली : पहाड़ों पर लगातार जारी मानसूनी बारिश के हरियाणा में नदियों के साथ बांध जलमग्न हो चुके हैं। अत्यधिक बारिश और पानी का फ्लो अधिक होने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं और राज्य का हथिनीकुंड बैराज भी फुल है। लिहाजा, बैराज से यमुना में 54,707 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो अगले 48-50 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगा। इस साथ भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर अलर्ट जोन से 204.5 मीटर के करीब पहुंच सकता है। राजधानी के आसपास बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है।
वॉटर लेवल ओवरफ्लो
दरअसल, पिछले कई दिनों से मानसूनी बारिश का दौर जारी है, जिससे हथिनीकुंड बैराज पर भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है। बैराज के फुल होने से वॉटर लेवल ओवरफ्लो हो सकता है, लिहाजा, यमुना नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन अभी पानी सामान्य गति व चेतावनी स्तर से नीचे बह रहा है। हालांकि, यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से पानी खेतो से दूर नहीं है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर, भारी बारिश होती है तो यमुना के किनारे की बसावटों तक बाढ़ का पानी पहुंच सकता है। हालांकि, मंगलवार शाम तक जलस्तर 202.24 मीटर था, अगर ज्यादा बारिश हुई तो जलस्तर और बढ़ सकता है। बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
