दिल्ली

ज्वेलरी शोरूम में फायर झोंककर 35 लाख की लूट, चांदनी चौक इलाके का मामला

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में ज्वेलरी शोरूम मे फायरिंग के बाद 35 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीन बदमाशों ने ज्वेलरी की दुकान पर गोलियां चलाकर करीब 35 लाख रुपये लूट लिए, पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

Image

चांदनी चौक इलाके में 35 लाख की लूट

Photo : Times Now Digital

Delhi Crime: दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में कारता नील बिल्डिंग में स्थित एक शोरूम पर तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और 35 लाख रूपये लूट कर फरार हो गए।

पीड़ित के मुताबिक चांदनी चौक में कारता नील बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर तीन बदमाश तेजी से आए ज्वेलरी शॉप पर शटर को ऊपर उठाया और ग्लास गेट पर 2 गोली मारी। जिसके बाद दो बदमाश अंदर घुसे और एक साथी बाहर ही खड़ा रहा। पीड़ित ने बताया कि अंदर आने वाले एक लड़के ने चेहरे पर रूमाल बांध रखा था, उसने पीड़ित के ऊपर ऊपर पिस्टल तान दी और दुकान से 35 लख रुपये बैग में लेकर पैदल फरार हो गए।

इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही वह आरोपियों को पकड़ लेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें