दिल्ली

Delhi-NCR Weather Forecast Today: दिल्ली में बदलेगी मौसम की फिजा, वेलेंटाइन का मजा किरकिरा करेगी बारिश, जानें कैसा रहेगा वातावरण

Delhi-NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली का मौसम आज दिन सुहाना रहा। दिल्ली-एनसीआर में चल रही बर्फीली हवाओं में भी कमी आ रही है। लेकिन, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

Image

बारिश और शीतलहर की संभावनाओं में दिल्ली-NCR का मौसम

Photo : iStock

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली-एनसीआर का मौसम फिर बदलने को तैयार है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। जानकारी के अनुसार, तीन साल बाद फरवरी में दिल्ली में इतने कड़ाके की ठंड पड़ी है। ऐसा हो भी क्यों न फरवरी की शुरुआत ही बारिश लेकर आई थी। उसके बाद से बारिश का सिलसिला मानों थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बारिश के बाद हुए सुहाने मौसम ने लोगों की ठंड कम होने की उम्मीदों को बढ़ा दिया था, लेकिन फिर बारिश और शीतलहर की संभावनाओं ने ठंड से राहत मिलने की लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो 14 फरवरी वेलेंटाइन डे पर दिल्ली में बारिश की संभावना है। हालांकि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में आज का मौसम सुहाना रहने वाला है। धूप निकलने के आसार है। दोपहर में लोगों को धूप की तपिश में ठंड से राहत मिलेगी।

कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम सुहाना रहा। सुबह से शाम तक धूप खिली रही। हालांकि, रविवार को हवाओं की गति कम रही। दिल्ली में शनिवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज के तापमान की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 7 से 9 के बीच रहने के अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री रहेगा। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है।

नोएडा की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं गुरुग्राम में तापमान में आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान है। दिन के समय धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शाम होते ही दिल्ली के तापमान में गिरावट आएगी।

बारिश की दस्तक

फरवरी की शुरुआत में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में बारिश और शीतलहर से लोगों को कांपते हुए देखा गया था। कुछ दिन धूप से मिली राहत के बाद अब एक बार फिर बारिश दस्तक देती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने हाल ही में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे (Rain Alert on Valentine's Day) के दिन दिल्ली समेत एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई थी। वैलेंटाइन डे पर होने वाली बारिश के तरफ प्यार करने वालों के लिए मौसम रोमेंटिक बनाएगी तो दूसरी तरफ ठंड भी साथ लेकर आएगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी दी की अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना हैं। दिल्ली, नोएडा और दिल्ली से सटे कई इलाकों में बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

शीतलहर बढ़ाएगी ठंड

दिल्लीवासियों को अभी शीतलहर के राहत मिली ही थी कि मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी कर दी। बारिश के साथ शीतलहर की दोहरी मार फिर लोगों के लिए ठिठुरन वाली ठंड की लाएगी। इसके साथ ही दिल्ली में हल्के कोहरे के अनुमान भी लगाए गए हैं। इससे दृश्यता पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!