दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में शुक्रवार के अलावा शनिवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। कल भी सर्द हवाएं चलने का अनुमान जताया जा रहा है। शुक्रवार को यहां 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलती नजर आईं। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह दिल्ली में तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज दोपहर में यहां का तापमान 22 डिग्री और रात के समय 9 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
फिर से बारिश की दस्तक
बीते दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दिन में धूप सेंकने को मिल रही है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार ये धूप कुछ ही दिनों तक अपने दर्शन देने वाली है, क्योंकि बारिश एक बार फिर दिल्ली की ओर लौट रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी से बारिश होती हुई देखने को मिल सकती है। इस बीच 9 से 12 फरवरी के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है, हालांकि सुबह हल्का कोहरा नजर आ सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
