शहर

Delhi News: आधी रात दिल्ली में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट; जाफराबाद इलाके में दो भाइयों की मौत

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में मंगलवार तड़के करीब 1:40 बजे फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। इस वारदात में दो भाइयों दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

Image

दिल्ली के जाफराबाद में गोलीबारी की वारदात (सांकेतिक तस्वीर)

Delhi News: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में देर रात फायरिंग की एक गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक यह वारदात मंगलवार तड़के करीब 1:40 बजे जाफराबाद थाना क्षेत्र में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

दो युवकों की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 31 वर्षीय फाजील के रूप में हुई है, जो गली नंबर 30/8, जाफराबाद का रहने वाला था। वहीं, उसका बड़ा भाई नदीम (33) गंभीर रूप से घायल था, जिसके बाद परिजन उसे जेपीसी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू

दिल्ली पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत केस दर्ज कर लिया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद से जाफराबाद क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article