शहर

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, AI से लैस चश्मे पहन संदिग्धों को पकड़ेगी पुलिस

Republic Day 2026: दिल्ली पुलिस गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के तहत एकीकृत चेहरा पहचान प्रणाली (एफआरएस) से लैस ‘स्मार्ट चश्मे’ का उपयोग करेगी। यह प्रौद्योगिकी मौके पर अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने में काफी मददगार साबित होगी और सामान्य तरीके से की जाने वाली जांच पर निर्भरता कम करेगी।

Image

दिल्ली में चाक चौंबद सुरक्षा व्यवस्था (फाइल फोटो)

Republic Day 2026: दिल्ली पुलिस गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के तहत एकीकृत चेहरा पहचान प्रणाली (एफआरएस) से लैस ‘स्मार्ट चश्मे’ का उपयोग करेगी। एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से लैस ये उपकरण अपराधियों और संदिग्धों के पुलिस डेटाबेस से जुड़े होंगे, जिससे जमीनी स्तर पर तैनात कर्मियों को उनकी तुरंत पहचान करने में मदद मिलेगी।

चेहरों को स्कैन करेगा स्मार्ट चश्मा

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ये (स्मार्ट) चश्मे भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेहरों को स्कैन कर सकते हैं और कुछ ही सेकंड में, केंद्रीय डेटाबेस में संग्रहीत रिकॉर्ड से उनका मिलान कर सकते हैं। मिलान हो जाने पर, प्रणाली इसे पहनने वाले को अलर्ट करता है, जिससे सार्वजनिक आवागमन को बाधित किए बिना तत्काल सत्यापन और कार्रवाई की जा सकती है।’’

यह प्रौद्योगिकी मौके पर अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने में काफी मददगार साबित होगी और सामान्य तरीके से की जाने वाली जांच पर निर्भरता कम करेगी। यह पहल एक व्यापक प्रौद्योगिकी-आधारित सुरक्षा योजना का हिस्सा है जिसमें व्यापक सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन निगरानी, चेहरे की पहचान करने वाले सॉफ्टवेयर का एकीकरण तथा कार्यक्रम के आयोजन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और संदिग्ध व्यवहार का पता लगाने के लिए एआई-आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

गणतंत्र दिवस से पहले श्रीनगर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच तेज कर दी गई है। बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के तहत, पुलिस कर्मियों को शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।

जनता से सहयोग की अपील

पुलिस ने जांच और सत्यापन प्रक्रियाओं के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है और निवासियों से अनुरोध किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सबसे नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article