शहर

संविदा कर्मचारियों के समर्थन में बड़े आंदोलन की तैयारी में AAP, एक मार्च को जंतर मंतर पहुंचने की अपील की

आम आदमी पार्टी कथित तौर पर नौकरी से निकाले गए संविदा कर्मचारियों के समर्थन में एक आंदोलन खड़ा करने की तैयारी में है। ऐसे में पार्टी ने संविदा कर्मचारियों से एक मार्च को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की।

Image

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (फाइल फोटो)

आम आदमी पार्टी कथित तौर पर नौकरी से निकाले गए संविदा कर्मचारियों के समर्थन में एक आंदोलन खड़ा करने की तैयारी में है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने संविदा कर्मचारियों से एक मार्च को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बस मार्शल, डीटीसी कंडक्टर -ड्राइवर, अस्पताल के डेटा एंट्री ऑपरेटर, नर्स, फार्मासिस्ट, मोहल्ला क्लीनिक समेत सभी भाइयों और बहनों के हक़ के लिए आवाज़ उठाएगी।

AAP की संविदा कर्मचारियों से खास अपील

आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि डिम्स के 400 लोग हमारे साथ हैं और हम 10 हजार बस मार्शलों और 6,000 अन्य कर्मचारियों से बात करेंगे। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में पिछले 10 साल से काम कर रहे डेटा एंट्री ऑपरेटरों को एक-एक करके हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें इस सरकार को अपनी संख्या बल दिखानी होगी। हमारे पास 15 दिन का समय है। 15 दिनों के भीतर हर उस आदमी तक पहुंचना है जिसकी नौकरी खतरे में है या जिसे निकाल दिया गया है। सभी को बताना है कि एक मार्च को रविवार है और उस दिन सभी को अपनी रोटी बांधकर जंतर-मंतर पहुंचना है।

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार को दी चेतावनी

सौरभ भारद्वाज ने संविदा कर्मचारियों के समर्थन में तैयार किए गए खास प्लान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर 2 मार्च तक सरकार नहीं मानी, तो 3 मार्च से हम सब लोग अपने-अपने घर के बाहर एक बड़ा बोर्ड लगाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि उस बोर्ड पर लिखा होगा कि 'मेरी नौकरी भाजपा ने छीन ली है'। उन्होंने कहा कि जब पड़ोसी, रिश्तेदार और गांव के लोग गुजरेंगे और वह बोर्ड देखेंगे, तो भाजपा उस गली में नहीं घुस पाएगी जहां यह बोर्ड लगा होगा। लोग भाजपाइयों से पूछेंगे कि उनकी नौकरी छीनने के बाद भाजपा यहां वोट मांगने कैसे आई है?

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article