शहर

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का कहर, 51 डिग्री जैसा महसूस हुआ मौसम; बारिश कब दिलाएगी राहत?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 June 2026: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल हो गया है।मौसम विभाग ने सोमवार से बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई है।

Image

Delhi Weather

दिल्ली में आज का मौसम (28 June 2026): दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। दिनभर उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। कूलर-एसी भी इस गर्मी के आगे फेल हो रहे हैं। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन हवा में अत्यधिक नमी के कारण लोगों को यह तापमान 51.3 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हुआ। साथ ही दिन भर गर्म हवाएं भी चलती रहीं। अब लोगों को राहत दिलाने वाली बारिश का इंतजार है।

दिल्ली में 28 जून को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में पिछले 2-3 दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिनभर तेज धूप का कहर जारी है। आज भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। साथ ही गरज-चमक विकसित होने के भी आसार हैं। इस दौरान मौसम में 62 फीसदी नमी दर्ज की जा सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में कल से बदल सकता है मौसम

IMD के अनुसार, शनिवार को राजधानी में दिनभर हवा में 35 से 63 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई। इस कारण लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी का एहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर से आ रही नमीयुक्त हवाओं के कारण दिल्ली में उमस बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों तक ऐसी लोगों को ऐसा ही मौसम झेलना पड़ सकता है। हालांकि राहत की खबर यह है कि सोमवार से मौसम करवट लेने की संभावना है।

मौसम विभाग ने सोमवार से शुक्रवार तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसके लिए मंगलवार और बुधवार को येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, बारिश शुरू होने के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article