शहर

दिल्ली का मौसम (25 March 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, ठंडी हवाओं से फिर गिरेगा पारा

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 March 2026: दिल्ली-NCR में मौसम धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली जारी है। बीते दिनों हुई बारिश के कारण फिलहाल तापमान सामान्य है और गर्मी से राहत बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 29 मार्च के बीच आंधी-बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

Image

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (25 March 2026): दिल्ली-NCR में मौसम का रोलरकोस्टर लगातार जारी है। कभी यहां बारिश का मौसम देखने को मिलता है, तो कभी तेज धूप के दर्शन हो रहे है। हालांकि गर्मी से फिलहाल राहत बनी हुई है। लेकिन बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। मार्च के आखिरी तक राजधानी में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी भारत में दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में भी बदलाव होने के आसार हैं। जिसके चलते इस सप्ताह के तीन दिन यहां आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। जिससे मौसम खुशनुमा और ठंडा हो जाएगा।

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने के भी आसार हैं। लेकिन बादलों की आवाजाही के चलते धूप का असर कुछ कम रहेगा, जिससे मौसम सुहावना बना रह सकता है। IMD के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और 17 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।

दिल्ली में 26 मार्च को बारिश होगी या नहीं?

दिल्ली-एनसीआर में कल यानी 26 मार्च को बारिश होने की संभावना है। सुबह से ही आसमान में बादल रहेंगे। बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिसकी स्पीड बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

27 मार्च को दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

27 मार्च को भी दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। बारिश के कारण तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

28 मार्च को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

28 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना फिलहाल नहीं जताई गई है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज होने की संभावना है।

29 मार्च को दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

29 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ से फिर से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। जिसके असर से दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 29 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे के दौरान बादलों की आवाजाही बनी रही। दिन में धूप भी निकली रही। लेकिन बादलों की मौजूदगी के चलते सूरज के साथ आंखमिचौली का खेल जारी रहा। मंगलवार को भी राजधानी में गर्मी से राहत बनी रही। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article