दिल्ली में आज का मौसम (25 June 2026): दिल्ली के मौसम में लगातार उलटफेर का सिलसिला जारी है। कभी तेज धूप निकल रही है, तो कभी आंधी-बारिश देखने को मिल रही है। बुधवार शाम को भी राजधानी में अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाए गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कई जगहों पर आंधी भी चली। जिसके बाद बारिश का सिलसिला भी देखने को मिला। जिसके बाद कई इलाकों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
दिल्ली में 25 मई को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। दोपहर या शाम के समय तेज आंधी भी चल सकती है। जिसकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
दिल्ली में आंधी-बारिश से गिरा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे के बीच दिल्ली के कई हिस्सों में तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। इस दौरान सफदरजंग में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से घटकर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं पालम में 37 डिग्री से पारा घटकर 28 डिग्री सेल्सियस आ गया। इसके अलावा जनकपुरी, नारायणा और पूसा जैसे इलाकों में भी तापमान में लगभग 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं बारिश की बात करें तो जनकपुरी में सबसे अधिक 23.5 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। वहीं नारायणा में 12 मिमी, पूसा में 9 मिमी, पालम में 5.2 मिमी और सफदरजंग में 2.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। आंधी के दौरान पालम में सबसे अधिक 65.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। वहींपूसा में 59 और पीतमपुरा में 46 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं दर्ज की गई।
