शहर

Delhi Weather: सुबह तपिश, दोपहर में तूफान! दिल्ली का मौसम बना पहेली; आखिर कब दस्तक देगा मानसून?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24 June 2026: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को दोपहर बाद तेज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश दर्ज की गई। आइए जानते हैं आज कैसा मौसम रहेगा।

Image

delhi weather today

दिल्ली में आज का मौसम (24 June 2026): दिल्ली-एनसीआर में अजब-गजब मौसम देखने को मिल रहा है। गर्मी के साथ सुबह की शुरुआत हो रही है, लेकिन दोपहर तक अचानक मौसम पूरी तरह से करवट बदल ले रहा है। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला। सुबह से लोगों को उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। दिन में तेज धूप भी निकली रही। लेकिन दोपहर 2 बजे के करीब अचानक मौसम बदल गया और तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई। कुछ जगहों पर छुटपुट बारिश भी हुई। जिसके चलते अधिकतम तापमान में 14 डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली में 24 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। जिसके चलते सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल देखने को मिल सकता है। इससे गर्मी से भी राहत बनी रहने की उम्मीद है। हालांकि उमस का एहसास दिन में हो सकता है। आज भी दोपहर में राजधानी का मौसम बदल सकता है। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मंगलवार को दिन का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में मंगलवार को दोपहर 2 बजे के बाद मौसम अचानक बदलने से कई इलाकों आंधी-बारिश दर्ज की गई। जिससे तापमान में काफी अंतर देखने को मिला। आयानगर में पहले तापमान 40. 6 डिग्री था जो बाद में घटकर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं पालम में सबसे तेज हवा की रफ्तार 91 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।

दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून

दिल्लीवासी मानसून के आगमन की राह देख रहे हैं। हालांकि प्री-मानसून गतिविधियों के चलते बीच-बीच आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। जिससे गर्मी से काफी राहत पहुंच रही है। लेकिन फिर भी राजधानी को मानसून की बारिश का इंतजार है, जो बीते सप्ताह से अलनीनो के प्रभाव से कमजोर बना हुआ था। हालांकि अब यह फिर से सक्रिय हो गया है। IMD के अनुसार अगले 5-6 दिनों में यह पूर्वी यूपी में गोरखपुर और आसपास के इलाकों में प्रवेश कर सकता है। लेकिन फिर भी इसके अपने तय समय 27 जून तक दिल्ली पहुंचने के आसार नहीं हैं। जुलाई की शुरुआत में इसके राजधानी आगमन की संभावना जताई जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article