दिल्ली में आज का मौसम (22 June 2026): दिल्ली-NCR में मौसम का उलटफेर जारी है। कभी गर्मी तो कभी बारिश जोर पकड़ रही है। रविवार को राजधानी में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल देखने को मिला। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। साथ ही गर्म हवाएं भी दिनभर चलती रही। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में आज कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं।
दिल्ली में 22 जून को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। दोपहर या शाम के समय छिटपुट बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दिल्ली में कब तक पहुंचेगा मानसून
दिल्ली में इस बार मानसून का आगमन सामान्य समय से देरी होगा। आमतौर पर यहां 27 जून तक इसकी दस्तक होती है। लेकिन इस बार वेदर सिस्टम अनुकूल न होने के चलते देरी होने की संभावना है। हालांकि इस बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में इस साल मानसून जुलाई के पहले सप्ताह तक दस्तक दे सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान कोई खास बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम हवाएं भी बहती रहीं, जिनकी स्पीड 15 से 20 किमी प्रति घंटे तक रही। सबसे तेज हवा पालम में 38 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
