शहर

दिल्ली का मौसम (21 Jan 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में ठंड और प्रदूषण के बीच बारिश देगी दस्तक, तेज हवाओं का भी अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21 Jan 2026: दिल्ली में आज आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। सुबह और देर रात को हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में दो दिन बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (21 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत बनी हुई है, लेकिन प्रदूषण का प्रकोप लगातार जारी है। राजधानी में अभी दिन के समय तेज धूप निकल रही है। जिसके कारण दोपहर में गर्मी का भी एहसास हो रहा है। हालांकि सुबह-शाम ठंड फिर से जोर पकड़ ले रही है। लेकिन सर्दी से यह राहत सिर्फ कुछ समय के लिए है। जल्द ही राजधानी में मौसम करवट बदलने वाला है। दिल्ली में दो दिन बाद बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही ठंड बढ़ने की भी संभावना है। वहीं प्रदूषण की बात करें तो आज सुबह दिल्ली में एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार सुबह 5 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 345 दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज कैसा रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंट जाएगा। बादलों की आवाजाही के चलते दिन में धूप-छांव का खेल भी देखने को मिल सकता है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। आसमान में बादलों की मौजूदगी रहेगी। सुबह और देर रात को कोहरा भी छाया रह सकता है।

दिल्ली में कब होगी बारिश?

IMD के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दिन सुबह से ही आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। सुबह हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। इस दिन राजधानी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज होने की संभावना है। जिसके बाद न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे का मौसम

दिल्ली में मंगलवार को सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। जिससे दिन में गर्मी का भी एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, यह औसत से 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 100 से 45 फीसदी रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article