शहर

दिल्ली का मौसम (16 June 2026) Delhi Weather Today: बादलों से घिरी दिल्ली, अगले कुछ घंटे रहें सावधान, बारिश-आंधी को लेकर रेड अलर्ट!

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 June 2026: दिल्ली-NCR में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले कुछ घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

Image

Delhi Weather

दिल्ली में आज का मौसम (16 June 2026): दिल्ली-एनसीआर में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। कभी तेज धूप निकल आ रही है तो कभी बादल सूरज को ढक ले रहा है और तेज हवाएं चल रही हैं। आज भी राजधानी में कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में मौसम करवट बदल सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में साढ़े 12 बजे तक आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट भी है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में 12:45 बजे तक चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। कुछ जगहों पर यह 80-100 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंचने की संभावना है। साथ ही कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

प्री-मानसून ने दिलाई गर्मी से बड़ी राहत

IMD के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। जिसके कारण दिल्ली समेत कई राज्यों मौसम रहा है और आंधी-बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी है। जिसके कारण गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि कुछ जगहों पर उमस का एहसास हो रहा है। लेकिन तपिश से राहत बनी हुई है।

दिल्ली में आज पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही दिन में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज हो सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article