शहर

दिल्ली का मौसम (14 June 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, अब उमस और गर्मी का डबल अटैक, जानें आज का मौसम

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 June 2026: दिल्ली-NCR में बारिश थमने के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

Image

delhi weather today

दिल्ली में आज का मौसम (14 June 2026): दिल्ली-एनसीआर इन दिनों उमस भरा मौसम बना हुआ है। बीते दो दिनों के दौरान हुई बारिश और आंधी के चलते तपिश से तो राहत मिली। लेकिन अब लोगों को चिपचपाहट भरी गर्मी सता रही है। हालांकि अब बारिश पर फिर से ब्रेक लग गया है और एक बार फिर से सूरज की तल्खी लोगों को भीषण गर्मी का एहसास दिलाएगी। मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद फिर से तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

दिल्ली में 14 जून को मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन बारिश होने के कोई आसार नहीं है। आज किसी तरह का कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। दिन में तेज धूप निकलने की भी संभावना है। जिसके कारण तपिश और गर्मी का एहसास होगा। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। राजधानी के आसपास के जिलों में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

दिल्ली में अगले 5 दिन मौसम का हाल

IMD के अनुसार दिल्ली में आगामी पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा, हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे तापमान में भी लगातार इजाफा होने की संभावना है। मंगलवार तक राजधानी का तापमान फिर से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। 15 से 19 जून तक दिल्ली का तापमान बढ़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के दर्ज होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article