यूपी में आज का मौसम (14 June 2026): उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव होने के कारण पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। शनिवार को भी कानपुर, अयोध्या समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का मौसम दर्ज किया गया। लेकिन एक बार फिर यूपी का मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश में बारिश का दायरा सिमटने की संभावना है। जिसके कारण आने वाले दिनों में फिर से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। फिलहाल हवा में जो ठंडक बनी हुई है, जल्द यह भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। जिसके बाद गर्म हवाओं का दौर फिर से शुरू होने के आसार हैं।
यूपी में 14 मई को कैसा रहेगा मौसम
यूपी में आज सुबह अधिकांश शहरों में तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में कहीं भी आंधी या तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। रविवार से आगामी पांच दिनों में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में 5-7 किमी प्रति घंटे की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिससे एक बार फिर तपिश वाले दिन लौट सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल यूपी में अगले एक हफ्ते तक मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।
यूपी में कहां-कहां हुई बारिश
शनिवार को यूपी में लगभग 25 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान आजमगढ़, बाराबंकी प्रयागराज, लखनऊ समेत कई जगहों पर तेज आंधी-तूफान चला। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे के ऊपर पहुंच गई। सबसे अधिक बारिश कानपुर में 67.6 मिमी हुई। जिसके बाद ललितपुर में 48 मिमी और सीतापुर में 44.8 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई। वहीं मथुरा, आगरा, फर्रुखाबाद और पूर्वांचल के कई जिलों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। शनिवार को यूपी का सबसे गर्म जिला उरई 41 डिग्री सेल्सियस के साथ रहा। जिसके बाद बांदा 40.6 डिग्री और झांसी में 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
